बेतिया/गौनाहा:-नौ साल से फरार चल रहे लकड़ी तस्कर को पुलिस ने पकड़ भेजा जेल

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-पश्चिमी चम्पारण गौनाहा स्थानीय पुलिस ने शनिवार को अहले सुबह नौ साल से फरार चल रहे लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि नौ साल से फरार चल रहे लकड़ी तस्कर रुपवलिया पंचायत के जम्हौली निवासी स्व. रुपन गुरों के पुत्र छठू गुरो को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस फरार लकड़ी तस्कर पर कोर्ट द्वारा छः वारंट जारी किया गया था। पुलिस बहुत दिनों से उक्त तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी । पुलिस ने उक्त लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर बहुत बड़ी कामयाबी हासिल किया है ।




Recent Comments