
बाइक सवार अपराधियों ने कार को रोककर की फायरिंग, कार सवार एक युवक की मौत,दूसरा घायल
छपरा। मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास गोलियों की गड़गड़ाहट से सारण जिले में रसुलपर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजार दहल गया जहां पर पर एक कार को रोक कर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक कार को रोका और कार के रुकते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने के कारण एक युवक की मौत हो गयी है जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति को उपचार के लिए एकमा के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया है।
मृत युवक एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ निवासी दीपक कुमार का पुत्र रितेश कुमार बताया गया है। गोलीबारी की इस घटना से आक्रोशित लोगो ने रसूलुपर में छपरा सिवान एनएच को जाम कर दिया है। वही रसूलुपर से चैनपुर जाने वाले मार्ग को भी जाम कर दिया गया है।




Recent Comments