घंटो से पुलिस के इंतजार में स्थानीय लोग और दुकानदार खड़े

मरहौरा । स्थानीय शहर के न्यू मार्केट स्थित गुड़िया सुहाग सेंटर में बीती रात में चोरी की घटना हुई है।सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने मढ़ौरा थाने में फोन कर जानकारी देनी चाही तो सरकारी नंबर पर की बाबू ने फोन नहीं उठाया।तब जाकर स्थानीय व्यवसायी मंटू प्रसाद ने डीएसपी को सूचना दी।फिर भी घंटो बाद पुलिस के इंतजार में सभी दुकानदार को एकत्रित है।मंटू प्रसाद ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के लापरवाह रवैया से नगर का बहुत सारा स्ट्रीट लाइट खराब है और चोर अंधेरे का फायदा उठा लगातार शहर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।पुलिस प्रशासन को फोन करने पर कार्रवाई तो दूर की बात फोन नहीं उठता है।लोग हर थक कर अधिकारी को जानकारी देते हैं तब पुलिस तक खबर जाती है।