
महिला कल्याण संगठन/ सोनपुर द्वारा सैनेटरी पैड का किया वितरण
सोनपुर। महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम ” कार्यक्रम के तहत मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन एवं अन्य अधिकारियों तथा महिला कल्याण संगठन अन्य सदस्यायों के द्वारा सोनपुर स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया।
साथ ही साथ एक पेड़ लगाने हेतु प्लास्टिक से बने थैले का उपयोग नहीं करने के लिए उपस्थित जनसमूह से शनिवार के अनुरोध किया गया।
महिला कल्याण संगठन सदस्यायों के द्वारा 100 महिला सफाई कर्मचारी / महिलाओं / बालिकाओं (गाईड) के मध्य सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया।
महिला कल्याण संगठन के सदस्यों ने उपस्थित महिला/बालिकाओं से उन्हें शारीरिक स्वच्छता को किस प्रकार रखनी चाहिये इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने शरीर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विदित हो कि महिला कल्याण संगठन जनहित कार्यों में हमेशा बढ-चढ़कर हिस्सा लेती रही है । यह संगठन न सिर्फ रेल कर्मचारियों के परिवार के लिए बल्कि समाज के अन्य वर्गों के हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं का संचालन भी करती है ।
महिला कल्याण संगठन महिलाओं के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए भी प्रतिबद्ध है।
इस अवसर इस अवसर पर कार्यकारिणी की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।




Recent Comments