कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ भारत बंद 10 सितंबर को

बिदूपुर(वैशाली): बिदूपुर पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। बंदी का समर्थन राजद भी किया है। बंद को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस,राजद और जनाधिकार पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी। बिदूपुर प्रखड़ो के कई पंचायतों में राजद कार्यकर्ता बिदूपुर प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में बाजार में दुकानदारो से जनसम्पर्क कर बंदी को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान देवराज सिंह, उदय सिंह, अजय सिंह, समेत दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किए।




Recent Comments