बेखौफ अपराधियों ने सीएसीपी संचालक से लुटे एक लाख बीस हजार रुपये

नगरा,सारण ।
नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अर्वा गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की सीएसपी से मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बेखौफ सात अपराधियों ने दिन दहाड़े अर्वा सीएसपी संचालक से एक लाख दस हजार रुपये व तीन मोबाइल लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नगरा ओपीध्यक्ष रामयश राय ने अपनी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर मामले कि जांच पड़ताल में जुट गए.वहीं कुछ ही देर के बाद डीएसपी भी घटना स्थल पर पहुचकर सीएसपी संचालक से पूछ ताछ कर घटना की जानकारी ली,वहीं लूट की घटना स्थल से जानकारी के अनुसार बताया जाता है तीन बाइक पर सवार सात अपराधीयो ने वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गए. सीएसपी संचालक शुभाष रंजन सिंह उर्फ पाशपत सिंह ने बताया कि अचानक चार लोग अंदर आकर कागज इधर उधर फेकने लगे जिसका विरोध करने पर बंदूक भिड़ाकड बैंक में रखे एक लाख दस हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.वहीं इस सबंध में ओपी इंचार्ज रामयश राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।




Recent Comments