इसुआपुर:प्रखण्ड मुख्यालय में प्रमुख सरोज कुमारी की अध्यक्षता में प्रखण्ड शिक्षा नियोजन समिति की बैठक की गई ।जिसमें औपबंधिक मेघा सूची के प्रकाशन पर चर्चा हुई ।बैठक में बीडीओ चन्दन कुमार,बीईओ अशोक कुमार सिंह,बीएओ राजनारायण प्रसाद,तथा प्रखण्ड शिक्षा समिति मौजूद थे ।प्रमुख की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 55 रिक्तियों का प्रकाशन हुआ ।इसके लिए 15 सौ 91आवेदन पड़े थे ।55 रिक्तियों के लिए औपबन्धित मेघा सूची प्रकाशित कर दी गई ।आपत्ति हेतु आवेदकों को 15 दिनों का समय दिया गया है ।प्रकाशन के अवसर पर किसान एकता मंच के सन्योयक अजय राय,शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता,नंद किशोर राय, बेयाम अली,मिथलेश राय,वकील शर्मा,वाजिद अली ,रंजीत कुमार,बीडीसी बिजय राय,मुकेश चौरसिया मौजूद थे ।