पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

लौरिया: प्रखण्ड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र प्रसाद एवं आदित्य दीक्षित को प्रसिद्ध संस्था रामजीवन प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया। श्री प्रसाद विद्यालय अध्यापक के पद पर अंग्रेजी विषय के लिए पदस्थापित हैं जबकि श्री दीक्षित इतिहास विषय के शिक्षक हैं। संस्था के संस्थापक, निदेशक रामजीवन प्रसाद ने कहा कि दोनों शिक्षक बहुत ही ऊर्जावान हैं और इनमें भविष्य की संभावनाएं दिखती हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीश महतो ने दोनों शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं दोनों शिक्षकों के सम्मानित होने से पूरा विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

प्रमाण पत्र के साथ शिक्षक देवेंद्र प्रसाद (हरे कमीज़ में)
प्रमाण पत्र के साथ शिक्षक आदित्य दीक्षित (उजले कमीज़ में)