सिवान :हंगामा करते एक गिरफ्तार
#परवेज अख्तर
सिवान
जीआरपी ने स्टेशन परिसर में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जीआरपी थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला मोहल्ले का सोनू कुमार है जो स्टेशन के निकास द्वार पर यात्रियों के साथ शराब पीकर हंगामा कर रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया