12-13 अगस्त को 84 वें स्थापना दिवस पर 84 पेड़ लगाएंगे छात्र #11 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य,27 अगस्त को होगा सेमिनारछपरा । ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की बैठक सलेमपुर स्थित मंजर रिज़वी भवन में विनय कुमार गिरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई जिसमें जिले के शैक्षणिक हालात पर चिंता व्यक्त की गई एवं सघन सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया गया। सदस्यता अभियान बैठक में ही शुरू किया गया एवं 28 सितंबर, भगत सिंह जयंती तक सदस्यता अभियान चलेगा । 11 हजार नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ हीं संगठन के 84 वें स्थापना दिवस पर जिले में 84 पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि एआईएसएफ देश का पहला छात्र संगठन है। इसकी स्थापना 12-13 अगस्त 1936 को हुई थी।एआईएसएफ ने स्वतंत्रता संग्राम में छात्रों को संगठित कर निर्णायक भूमिका अदा की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से वर्तमान सरकार बची खुची शिक्षा को बर्बाद करना चाहती है और मात्र चंद लोगों की मुनाफाखोरी के लिए सब कुछ न्योछावर करना चाहती है। राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि आगामी 27 अगस्त को “नई शिक्षा नीति, प्रकृति संकट और हमारा दायित्व” पर सेमिनार होगा। उन्होंने अभी चल रहे स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा में फर्श पर बैठाकर परीक्षा लेने पर रोष व्यक्त किया एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब व्यवस्था करने की मांग की।
इस मौके पर आलोक रंजन, सूरज कुमार, अनिमेष कुमार गांगुली, मुकेश कुमार राय, अविनाश कुमार, अमित कुमार, गुड्डू यादव, विकास कुमार, राजू कुमार,हिमांशु कुमार,कुमार बब्लू सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।