सीवान के बखरी स्थित आनंद बाग व सुदंर बाग मठ परिसर 15 अगस्त को आयोजित संत सम्मेलन में लगेगा स्वास्थ्य शिविर

🌐सीवान : सिसवन प्रखंड के बखरी गांव स्थित आनंद बाग व सुदंर बाग मठ परिसर में लगने वाले दो दिवसीय संत सम्मेलन में 15 अगस्त को स्वास्थ्य शिविर का अायोजन श्रीमाता वैष्णों देवी दर्शन समिति सीवान व श्रीसाई हॉस्पीटल सीवान के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। शिविर लगाने की तैयारी की जा रही है। समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह व अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने बताया कि इस शिविर में मरीजों का इलाज किया जाएगा। साथ ही निशुल्क दवाएं भी दी जाएगी। इस शिविर में श्रीसाई हॉस्पीटल के चेयरमैन व हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामेश्वर कुमार सिंह, जेनरल फिजिशियन डॉ. अरिंडम मुखर्जी, सर्जन डॉ. इंद्रा साहू समेत कई विशेषज्ञ डॉ. मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारी को लेकर बैठक की गई। इसमें अभिषेक सोलंकी, अभिषेक आर्यन, प्रेम कुमार सिंह, मुन्ना सिंह शामिल थे। इधर, संत सम्मेलन की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। इस सम्मेलन में एक सप्ताह पहले से ही श्रद्वालुओं के आने का सिलसिला जारी हो जाता है। बिहार के अलावा यूपी, झारखंड, बंगाल व दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्वालु आते है। दो दिनों तक इस शिविर में भजन- कीर्तन भी होता है। संत सम्मेलन को लेकर आसपास के कई गांवों के लोग भी तैयारी में जुट गए है। दूर-दराज के रिश्तेदार भी इस इस संत सम्मेलन में शामिल होने आते है। इसकी स्वागत की तैयारी में गांव के लाेग रहते है। संत सम्मेलन का आयोजन 15 अगस्त को शुरू होगा और इसमें दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। आयोजन श्रावण पूर्णिमा के दिन 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा। यहां चलने वाले दो दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति 16 अगस्त की मध्य रात्रि में होगी। यहां पिछले 56 वर्षाें से प्रति वर्ष सावन महीने की पूर्णिमा को संत मेले का आयोजन किया जाता रहा है। बखरी आनंदबाग में संत शिरोमणि श्री जगन्नाथ दास व सुंदरबाग में साधक प्रवर श्रीभगवान दास की समाधि पर बने मंदिरों से श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है।
➖➖➖➖
रिपोर्ट : नवीन सिंह परमार
By- परमार मीडिया