दे रहा था गाली,युवक ने मना किया तो कर दी पिटाई

• पुलिस ने मौके से जख्मी युवक को उठाकर इलाज के लिए भेजा अस्प्ताल
• जख्मी के बयां पर आरोपी एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जख्मी युवक अस्पताल में इलाजरत

मढ़ौरा(सारण). थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में एक युवक को दूसरे पक्ष के युवकों की टोली ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में विवाद का कारण गाली दिए जाने पर विरोध जताना बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मिर्जापुर गांव के एक युवक ने प्रधानमंत्री को गाली बक रहा था, तभी एक अन्य गांव का ही युवक ने इसका विरोध किया।इसी को लेकर गाली दे रहे युवक के पक्ष में आधे दर्जन से अधिक युवकों की एक टोली इकठ्ठा होकर विरोध करने वाले अजित कुमार नामक युवक पर लाठी डंडे से हमला कर मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।जिसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित किया।जिसपर ट्रेनी एसपी व थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी प्राप्त की और जख्मी युवक को मढ़ौरा रेफ़रल अस्पताल भेजवाया।वही पुलिस ने मारपीट करने वाले एक आरोपी युवक सरफराज को हिरासत में लेकर थाने आई।उक्त घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा होने की अंदेशा पर प्रशासन ने एहतियातन गांव में पुलिस गस्ती बढ़ा दी और लॉकडाउन को लेकर सख्ती दिखाई।जिसके बाद लोग अपने अपने घरों में दुबक गए।इस मामलें में पुलिस ने कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।हालांकि जख्मी युवक द्वारा पुलिस को अपना बयां दर्ज कराया गया है।फिर भी एफआईआर दर्ज कराने को लेकर मामला प्रक्रियाधीन बताई जा रही है।प्राथमिकी दर्ज के बाद ही विवाद के कारणों का पूरा पूरा पता चल पाएगा।