वाहन कोषांग कर्मियों के साथ बीडीओ ने किया बैठक,निर्वाचन कार्य के लिए वाहन मालिकों को भेजे गये नोटिस
तरैया (16.04.2019)
प्रखण्ड कार्यालय परिसर में मंगलवार को वाहन कोषांग कर्मियों के साथ बीडीओ राकेश कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक किया।जिसमें वाहन कोषांग कर्मियों को निर्वाचन कार्य के लिए वाहन जप्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये।प्रथम फेज में 32 निजी स्कूलों के वाहन मालिकों को नोटिस भेजा गया।निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि नोटिस के बाद गाड़ी नही जमा करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।तथा समाग्री कोषांक कर्मियों के साथ भी बैठक कर जिला कोषांग से सामग्री प्राप्त कर कर्मियों में वितरण करने का निर्देश दिया गया।बैठक में समाग्री कोषांग के प्रभारी कौशल कुमार गुप्ता,वाहन कोषांग के प्रभारी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह,कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह व अन्य मौजूद थे।