
72वीं जयंती पर आदरपूर्वक याद किये गए पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद
…जब गाँधी मैदान की रैली में सोना बेंच कर लोहा खरीदने का वैश्यों से किया था आह्वान
छपरा। राष्ट्रीय वैश्य महासभा के तत्वाधान में पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद के 72 वीं जयंती के मौके पर वैश्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कीं।प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र कुमार साह ने अपने सैकड़ों वैश्य साथियों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे पिछड़े-वंचितों के मशीहा थे। प्रदेश के वैश्यों में राजनीतिक जागृति दिलाने में पूर्व मंत्री स्व प्रसाद हमेशा शिखर पुरुष के रूप में याद रहेंगे। मालूम हो कि तत्कालीन प्रदेश सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री रहें बृजबिहारी प्रसाद एक ऐसे उभरते राजनेता थे जिनकी उत्तर बिहार में तूती बोलती थीं। जमीन से जुड़ कर राजनीति करने का उनका विशेष अंदाज उनकी लोकप्रियता को दर्शाता था। उनकी राजनीतिक कद को बढ़ते देख विरोधियों की साजिश से आईजीएमएस अस्पताल में अपराधियों ने गोलियों से उन्हें छलनी कर दिया था। जहाँ उनकी मौत हो गई। इस मामले में कई बड़े राजनेता भी आरोपित हुए थे। राजन तिवारी, मुन्ना शुक्ला, सूरजभान सिंह सहित अन्य कई लोग इस हत्याकांड में आरोपित हुए थे। इस हत्याकांड की सीबीआई जाँच भी हुई थीं। दिवंगत बृजबिहारी प्रसाद की पत्नी पूर्व सांसद रामा देवीं अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए अभी भी संघर्षरत हैं।1990 के बाद का समय बिहार में रैलियों के लिए भी याद किया जाता है।तत्कालीन समय मे हर नेता पटना के गांधी मैदान को अपने समर्थकों से भर देना चाहता था। अपनी ताकत दिखाने का यह नया तरीका था। बृज बिहारी प्रसाद ने भी ‘वैश्य रैली’ आयोजित की थी। इस रैली में इतने लोग जुटे थे कि कई गांधी मैदान भर जाता। इस रैली के बाद उनका राजनीतिक कद बहुत बढ़ गया था। इसी रैली में उन्होंने बिहार के वैश्य समाज के लोगों से ‘सोना बेचकर लोहा खरीदने’ की अपील की थी। उनकी इस अपील को राष्ट्रीय स्तर तक की मीडिया में जगह मिली थी। वे उत्तर बिहार के पिछड़े वर्ग के एक कद्दावर नेता माने जाते थे। 13 जून 1998 को एके 47 के गोलियों से इनकी जीवन लीला समाप्त कर दी गई थीं। तब प्रदेश में काफी राजनीतिक उबाल हुआ था। उनकी जयंती पर जिले के नेताओं ने उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कीं। वर्तमान दौर में विभिन्न दलों में वैश्यों ने राजनीतिक रूप से सबल हुए हैं उसके पीछे पूर्व मंत्री का योगदान भुलाया नही जा सकता है।उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करने वाले में मुख्य रूप से राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 पी0 के0 चौधरी, युवा अध्यक्ष मनजीत आनंद साहू,अखिलेश जायसवाल,शिवजी साह, ई0 सुन्दर साहु,लालन साह, शिव शंकर विक्रान्त,पंकज पोदार, अशोक चौधरी, इत्यादि गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित किया।






Recent Comments