आर.आर. लैब और रैनबैक्सी के संयुक्त प्रयास से शहरवासियो को अब मिलेगी गुणवत्तापूर्ण जांच की सुविधाएं

छपरा : शहर के पुरानी विगत 40 वर्षों से सेवा दे रही आर आर लैब का देश की जानी मानी कंपनी रैनबैक्सी के साथ जुड़ाव हो गया है.रैनबैक्सी डायग्नोस्टिक का उद्धघाटन आर आर लैब भगवान बाज़ार मे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आरसी पाण्डेय,विधायक डॉ सी एन गुप्ता एवं आई एम ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शालिग्राम विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया.इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की विगत 40 वर्षों से लोगो को आर आर लैब अपनी उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा दे रहा है लेकिन कुछ जाँच के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता था क्योंकि उसका रिपोर्ट पटना या अन्य जगह से आता था लेकिन अब शहरवाशियो को इस समस्या से निजात मिल गया क्योंकि आर आर लैब का देश की जानी मानी रैनबैक्सी डायग्नोस्टिक से जुड़ाव हो गया है अब सभी जाँच यहाँ संभव है और उसका रिपोर्ट भी जल्दी ही मिल जाएगा.

इस दौरान डॉ आरसी पाण्डेय ने कहा की गंभीर बीमारियों का इलाज कराने वाले और जटिल समस्याओं से जूझने वाले रोगियों के लिए ये बहुत अच्छा एवं स्वागतयोग्य कदम है.इस दौरान डॉ शालिग्राम विश्वकर्मा,डॉ विनीता राय,डॉ दीपक कुमार,डॉ रविशंकर प्रसाद,डॉ जीतेन्द्र प्रसाद,डॉ कृष्णानन्द,भाजपा के धर्मेंद्र चव्हाण समेत शहर के जानेमाने चिकित्सक उपस्थित थे.