ट्रेन से कटकर एक युवक की हुई मौत

सोनपुर। छपरा-सोनपुर रेल खंड के नयागांव–परमानंदपुर के बीच में हसनपुर गाँव के नजदीक ट्रैन से कटकर एक युवक की मौत हो गई । इस घटना की जनकारी देते हुए सोनपुर जीआरपी रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयु ने बुधवार को बताया कि मृतक जन सधारण एक्सप्रेस ट्रेन से बम्वे से आ रहा था अचानक नयागांव–परमानंदपुर के बीच में मंगलवार के देर रात गिर पड़ा जिसके कारण उसकी मौत हो गयी । इस घटना की जनकारी ड्राइबर ने परमानंदपुर,सोनपुर स्टेशन कर्मी को दी । खबर मिलते ही जीआरपी ने घटना स्थल पर पहुँच कर शव को जप्त कर लिया । मृतक के शरीर से कागजात के आधार पर उसकी पहचान नयागांव थाना क्षेत्र हसनपुर गाँव निवासी कृष्ना माँझी के पुत्र पंकज माझी उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई । पहचान होते ही उसके परिजनों को घटना की जनकारी दी गयी । जहां परिजनों ने सोनपुर रेल थाना में पहुँच कर लशा को पहचान की ।रेल थानाध्यक्ष कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया । नयागांव के जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सारण जिला अध्यक्ष शंकर कुमार मालाकार व गोपालपुर पँचायत के मुखिया बबलू सिंह ने परिजनों को सांत्वना दिए एवं संबंधित थाना में पहुँच कर पोस्टमार्टम होने के बाद मृत शरीर को उसके परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंपने की आग्रह किया। मलकार ने यह भी बताया कि मृतक के हाल में शादी हुई थी जिसे एक पुत्री है । इस खबर की सुनते ही गाँव में हाहाकार मच गया जब कि परिवार जनों को रो- रो के बुरा हाल है ।