मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी क्षेत्र के नरहरपुर चमारी में बुधवार की दोपहर घर से खेलने निकले दो बच्चें की गांव के ही एक गढ़्ढ़े में डुबने से मौत हो गयी । घटना की जानकारी के बाद गांव में कोहराम मच गया और पीड़ित परिवार के लोग गहरे सदमें में आ गए । मृतक नरहरपुर चमारी निवासी संजीत साह व अमरावती देवी का 9 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार और विनोद राम व रेशमा देवी का 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे दिन के 1बजे के करीब घर से खेलने के लिए निकले थे‌। इसी दौरान घर से थोड़ी दूरी पर खेत में स्थित गड्ढे के पास पहुंच गए । जहां फिसलने से एक बच्चा गहरे पानी में चला गया । डूब रहे बच्चे को देख दूसरा बच्चा भी पानी में उतर गया और दोनों पानी में डुब गए । काफी देर तक बच्चो के नही दिखने पर घर वालों ने जब खोजबीन शुरु की तो गांव के ही किसी के द्वारा उन्हे खेत के गढ़्ढ़े की तरफ देखने की बात बताई गयी । संदेह पर जब गढ़्ढ़े के पानी में तलाश किया गया तो दोनों बच्चों का शव पानी के भीतर से बरामद हुआ । 

घर का नीव भरने के लिए मिट्टी काटने से बना था गढ़्ढ़ा

मिली जानकारी के अनुसार गांव के एक व्यक्ति ने अपने घर के निर्माण के दौरान नीव भरने के लिए खेत से मिट्टी कटवाया था । इधर बरसात के कारण खेत मेंं बने गढ़ढ़े में पानी भर गया था । दोनों बच्चें दोपहर में खेल खेल में गढ़्ढ़े की तरफ चले गए थे । ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि गढ़्ढ़े के पास फिसलन से बच्चा पानी में चले गए होगे और डुबने से उनकी मौत हो गयी हो गयी । 

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की सूचना के बाद पहुंची गौरा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी शुरु कर दी थी । इधर बच्चें का शव देखकर दोनों परिवार के सदस्यों का बुरा हाल था । दोनों के परिजन की दहाड़ से गांव के लोग मर्माहत हो रहे थे । मिली जानकारी के अनुसार मृतक आर्यन और शिवम दोनों अपने भाइयों में छोटे थे। दोनों एक उम्र के होने के कारण दोनों में काफी जुड़ाव था । गांव वालों के अनुसार दोनों प्राय: साथ साथ ही रहते थे ।