गैस पाइप लाइन की शिलान्यास पर मढ़ौड़ा में भाजपा ने मनाया जश्न

नगर पंचायत को भी गैस पाईप लाइन द्वारा आपूर्ति की सुविधा देने पर रूडी के प्रति जताया आभार
मढ़ौरा : स्थानीय गढ़ देवी चौक पर स्थित बजरंग इण्डेण गैस एजेंसी कें परिसर में गैस पाइप लाइन की शिलान्यास के अवसर पर समारोह पूर्वक जश्न मनाया गया। एनडीए गठबंधन ने भाजपा नेता मनोज सिंह की नेतृत्व में समारोह सभा की अध्यक्षता भाजपा नेता व जेपी सेनानी शंभू प्रसाद सिंह ने किया। वहीं इस सपने जैसे कार्य को धरातल पर मूर्त रूप देने कें लिए सभी ने हर्ष वयक्त किया औऱ एक-दूसरों की मिठाइयां खिला कर प्रसन्नता ज़ाहिर किया। भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि आज हमारा सारण एक क्रांतिकारी परिवर्तन से गुजर रहा है अब लोगो को गैस के लिये लाइन लगाने से निजात मिलेगी। वही उप मुख्य पार्षद बिपिन बिहारी ने कहा कि स्थानीय सांसद के प्रयास से नगर पंचायत को भी इसका लाभ मिलेगा l सभा को श्याम नन्दन सिंह विद्रोही ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता शम्भू सिंह ने किया l इस अवसर पर
भृगु नाथ सिंह, भूषण सिंह, अरुण सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ट के अनिल ठाकुर, राकेश उजाला , मिठू महतो , सहित दर्जनों लोग थे l