मारुति नंदन महायज्ञ के हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु भक्त

अमनौर /सारण – प्रखंड के धरहारा खुर्द पंचायत के शेखपुरा गाँव में नव निर्मित हनुमान मंदिर में भगवान महावीर हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ हेतु यज्ञाचार संत श्री श्री श्रीधर बाबा के नेतृत्व में भव्य कलशयात्रा निकली गई. शनिवार को निकाली गई कलश यात्रा में जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां लाल पीले रंग के परिधानों में सुसज्जित होकर माथे पर लाल रंग की चुनरी लपेटे कलश लेकर भगवान श्री राम व हनुमान के जयकारा लगाते आगे बढ़ रही थी. वहीं बैंड बजा तथा डीजे के भक्तिमय धुन तथा हाथो में भागवा झंडे लिए बाईक पर सवार सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने वातावरण को भक्तिमय कर रहे थे. भव्य तरीके से निकली गई कलशयात्रा यज्ञ स्थल से शेखपुरा, बलहां, अमनौर बाजार, धर्मपुर जाफर, गोसी अमनौर गाँव होते हुए अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पहुँची जहाँ पुरे विधि विधान संत श्री श्री श्रीधर बाबा के मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलभरी किया गया. जिसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंच पुजा पाठ के साथ महायज्ञ आरंभ किया गया. मालूम हो कि हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार से ग्यारह दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ 12 मार्च तक चलेगा. उक्त कलश यात्रा में मुख्य रूप से आचार्य केदारनाथ पाण्डेय, पंचायत के मुखिया किरण देवी, मुखिया पति बसंत सिंह, कौलेश्वर सिंह, वीर सिंह, बुलेट सिंह, सुशील सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, भुवनेश्वर सिंह, संतोष सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल थे.