डोरीगंज मे बालू लदी पाँच ट्रक जप्त, चालक फरार
डोरीगंज(सारण)
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के रहरिया घाट से पुलिस ने बालु लदी पाँच ट्रक को जप्त किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गश्ती के क्रम मे रहरिया घाट से बालु लदी पाँच ट्रक को जप्त किया गया है । मौके से पुलिस को देख चालक फरार हो गए ।
ट्रक के चालक एवं मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।