
लियो स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तुलसी एवं आकाश ने मारी बाजी
छपरा : अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायन्स इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा स्थानीय थाना चौक पर आयोजित दो दिवसीय स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।
विजेता प्रतिभागियों को क्लब की ओर से पुरस्कार में मोमेंटो एवं प्रस्श्ती पत्र देकर क्लब के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया ।बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर तुलसी, दूसरे स्थान पर सुनिधी एवं तीसरे स्थान पर शिवानी रही वही बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर आकाश, दुसरे स्थान पर आशुतोष अतुल एवं तीसरे स्थान पर राहुल कुमार रहें ।मौके पर लियो चेयरपर्सन डा नवीन द्विवेदी, रीजन चेयरपर्सन लायन एस जेड ए रिजवी, अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमरनाथ, सचिव विकास कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, अमन कुमार, सनी पठान, नारायण जी, नीरज कुमार, लायन कुंवर जायसवाल, लायन वरुण कुमार, लायन सन्तोष बंटी आदी सद्स्यगण मौजुद थें ।उक्त जानकारी लियो आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments