बीडीओ के आश्वासन के बाद वार्ड सदस्यों का अनशन समाप्त
पानापुर (सारण)शनिवार को प्रखण्ड मुख्यालय के प्रांगण में अनशन पर बैठे वार्ड सदस्यों ने बीडीओ के आश्वासन के बाद अनशन को समाप्त कर दिया ।बतादे कि प्रखण्ड वार्ड सदस्य संघ की बैठक गुरूवार को हुआ था ।जिसमें वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर मनमानी करने, धमकाने तथा सादे चेक पर हस्ताक्षर कराने आरोप लगाया था।तथा बैठक के निर्णय के आलोक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन दिया था जिसमें मुखिया पर उचित कारवाई करने की मांग की थी।मांगे पुरे नही होने पर शनिवार को अनशन पर बैठने का अल्टीमेटम दिया था।आज शनिवार को सैकड़ों की संख्या वार्ड सदस्य पानापुर मुख्यालय पहुंचे तथा अनशन पर बैठ गए ।घंटो वार्ड सदस्य अनशन पर बैठे रहे।बाद में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद अनशनकारीयों के पास गए तथा वार्ता किए।वार्ता में बीडीओ ने अनशनकारीयों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगो पर विचार किया जाएगा ।आज इस अनशन को समाप्त करें ।