मढ़ौरा-खैरा सड़क : निर्माण में अनियमितता की जांच करने पहुंची टीम ने लैब में जांच के लिए सड़क ड्रिल कर लिया सैम्पल, जहां दिखी सड़क अच्छी वहीं लिया सैम्पल!
▶गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद ने की थी जांच की मांग

मढ़ौरा (सारण) :मढ़ौरा -खैरा सड़क निर्माण में हुई अनियमितता और मानक में हुआ घोर उल्लंघन का जांच करने पटना से एक टीम सोमवार को मढ़ौरा पहुंची। छः सदस्सीय जांच टीम सबसे पहले मढ़ौरा बाजार के सोनारपट्टी से सड़क का ड्रिल कर तीन नमूना लिया फिर आगे बढ़ मढ़ौरा बाजार पार कर हीरो होंडा एजेन्सी के सामनें से तीन नमूना निकाला।

उड़न दस्ता टीम पथ निर्माण बिभाग पटना प्रमंडल संख्या 4 के छः सदस्सीय टीम में कार्यपालक अभियंता विनय कुमार, संजय कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार , विजय कुमार सहित अन्य थे।जांच टीम ने मीडिया को बताया की लिए गये नमूने की जांच पटना स्थित लैब में किया जायेगा। जांच रिपोर्ट कब तक आएगा ? इसकी जानकरी पूछने पर बताया गया की पटना में पूर्व से भी जांच के लिए नमूने रखे रहते है। इसको ले जाकर टीम क्यू में लगा देगी। फिर क्रमवार जांच में आने के बाद जांच कर रिपोर्ट विभागीय अधिकारियो को भेज दी जाती है। जांच के मौके पर सारण पथ प्रमंडल के एक्स्कुटिव इंजीनियर राजकुमार राम भी मौजूद रहे।बता दे कि पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने एक टास्क फोर्स का गठन किया था । जो मढ़ौरा-खैरा सहित अन्य सड़कों का गहनता से जांच करने वाली थी। टीम को जांच के बाद अपनी रिपोर्ट को विभाग को सौंपना है ।
सर्व विदित हो चुका है की मढ़ौरा- खैरा नवनिर्मित पथ जो अभी बन ही रहा था और बनने के साथ ही उखड़ने लगा है। सड़क निर्माण में अनियमितता और मानक के विपरीत कार्य कराये जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने सांसद से शिकायत की थी। सड़क की खराब गुणवता को सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने खुद से देखा और लोगो शिकायत को सही पाया था इस सड़क की खराब गुणवता को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने भी जिला पदाधिकारी से लिखित रूप में से शिकायत की थी।
▶जांच टीम पर टूटी फूटी स्थल से हट ठीक-ठाक जगहों से ही सड़क नमूना लेने की है चर्चा-
सोमवार को आयी जांच टीम से लोगों में अनियमितता की खुलासा का उम्मीद जगा है । वहीं लोगों में ये भी चर्चा है की जांच टीम ने जांच के क्रम में दरार वाली जगहो को नजरंदाज कर दिया औऱ जहां सड़क ठीक- ठाक दिखा , वहीं का नमूना लिया गया है ।इससे थोड़ी लोगों में निराशा भी हुआ है। पहले दरार व उखड़ी सड़को को जांच टीम आने के पहले तीन-चार रातों में पीसीसी के ऊपर से पिचिंग करा ढका गया । फिर जांच टीम ने दरार व उजड़ रहे स्टोन वाली जगहों को छोड़ अन्यत्र से नमूना निकाला। जिससे लोगों में जांच टीम पर भरोसा कम हुआ लगता है।
▶निर्माण में हुई कमी को ढ़कने के लिये पीसीसी ढ़लाई के ऊपर पिचिंग कर रहा था ठेकेदार –
सड़क निर्माण में कमी को ढकने के लिए बीते तीन-चार दिनों से ठेकेदार ने अपना प्रयास शुरू कर दिया था । मढ़ौरा नगर में ढलाई की गई सड़क पर पीच की परत चढ़ाने का काम पुरे रात चलाती थी । जांच टीम के आने की सुचना से ठेकेदार की बेचैनी बढ़ हुई थी । ठेकेदार वर्त्तमान में दिन रात टूटी रही सड़क और सड़क पर बने दरार और गढ़ो की पैचिंग में लगा हुआ था ।अब जांच टीम के आने से लोगों को उमींद बढ़ी है कि खराब निर्माण और निर्माण में हुई लूट का खुलासा हो सकेगा।