दिल्ली में बनेगी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार : छपरवी

छपरा : प्रसिद्ध इस्लामी जलसा एनाउंसर सह पूर्व उपाध्यक्ष उर्दू अकादमी हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्र में मोदी जी की सरकार बनाने में अल्पसंख्यक समाज ने पिछली बार से ज़्यादा विश्वास जताया है और दिल्ली की एमसीडी में भी भाजपा को बहुमत दिया है उसी तरह से इसबार विधानसभा में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है दिल्ली की जनता बहुत समझदार है और उन्हें दोष देने वाली सरकार नही बल्कि दिशा देने वाली सरकार चाहिए जिस से केंद्र का इंजन और एमसीडी का इंजन साथ ही विधानसभा का इंजन अगर लग जाता है तो दिल्ली और भी तरक़्क़ी की आसमान छू सकती है। श्री छपरवी ने कहा कि दिल्ली की जनता जिसमें सभी समुदाय बढ़चढ़ कर भाजपा को वोट देने का मन बना चुकी है जनता 8 फ़रवरी को ईवीएम में अपना विकास का भविष्य सुरक्षित करने को तैयार है।