बीपीएससी की 65 वीं प्रारंभिक परीक्षा 08 केंद्रों पर हुआ शांतिपूर्ण संपन्न
-3150 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल 1850 परीक्षार्थी परीक्षा में रहे अनुपस्थित

जमुई (संजीव कुमार सिंह) :
जिले में मंगलवार को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 65 वीं प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। जिले के 8 केंद्रों पर परीक्षा हुई जिसमें 3150 परीक्षार्थी उपस्थित हुए वहीं 1850 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित हुए इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया उन्होंने बताया कि जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाया गया था कुल 5000 छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेने वाले थे लेकिन परीक्षा में 3150 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए 1850 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शहर के प्लस टू हाई स्कूल जमुई में 450 परीक्षार्थी में 301 उपस्थित हुए वहीं 149 अनुपस्थित हो गए प्लस टू हाई स्कूल जमुई 600 परीक्षार्थी थे जिसमें 401 उपस्थित हुए 199 अनुपस्थित हो गए प्लस टू एसएस गर्ल हाई स्कूल जमुई में 450 परीक्षार्थी थे जिसमें 294 उपस्थित हुए 156 उपस्थित रहे एस ए ई कॉलेज में 1000 विद्यार्थी थे जिसमें 569 उपस्थित हुए 431 अनुपस्थित रहे डीएवी पब्लिक स्कूल जमुई में 600 परीक्षार्थी थे जिसमें 350 उपस्थित हुए 250 अनुपस्थित रहे ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई में 800 परीक्षार्थी थे जिसमें 532 उपस्थित हुए 268 अनुपस्थित रहे रामकृष्ण एकेडमी में 400 परीक्षार्थी थे जिसमें 260 उपस्थित हुए 140 अनुपस्थित रहे केकेएम कॉलेज जमुई मैं 700 परीक्षार्थी थे जिसमें 443 उपस्थित रहे 257 अनुपस्थित रहे कुल 5000 विद्यार्थी को परीक्षा देना था जिसमें 3150 छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर परीक्षा दिया और 1850 छात्र छात्र छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहा