फाइनेंसकर्मी लूटकांड का हुआ उद्भेदन , दो गिरफ्तार
मुज़फ़्फ़रपुर
फाइनेंसकर्मी के साथ हुए लूट का पुलिस ने उद्भेदन कर बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लूट का रुपये बरामद किया।एसएसपी हरप्रीत कौर के निर्देश पर कांटी थाना प्रभारी रघुनाथ प्रसाद के नेतृत्व में सदर थाना के दरोगा राजू मिश्रा, एसआईटी के मणिभूषण कुमार और क्यू आर टी की टीम ने हाजीपुर के बिदुपुर में छापेमारी कर बैंककर्मी मुरारी कुमार और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया।जिसके पास से लूट का 78 हजार रुपये बरामद किया है।जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही के प्रभातनगर कॉलोनी से उत्कर्ष फाइनेंसकर्मी से हथियार के बल पर 4 लाख रुपये लूट लिया गया था।जिसके बाद से पुलिस के लिए इस कांड का उद्भेदन कर अपराधियों तक पहुचने के लिए चुनौती बन गई थी।