समस्तीपुर:पड़ोस युवा संसद सह योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर दूर देहात कार्यालय के सभागार में नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में दूर देहात युवा क्लब मानाराय टोल प्रखंड विभूतिपुर के सहयोग से पड़ोस युवा संसद सह योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्धघाटन श्रीमति निर्मला किशोर प्रखंड प्रमुख विभूतिपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित का उद्धघाटन किया मुख्यातिथि निरंजन कुमार मुकेश पूर्व उपप्रमुख,पंचायत समिति सदस्या विशांति कुमारी,फूल कुमारी,मुन्नी कुमारी, बबीना कुमारी,नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर नोडल पदाधिकारी सह लेखपाल उमेश प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर,दूर देहात युवा क्लब मानाराय टोल अध्यक्ष दिनेश कुमार दिनकर, प्रह्लाद शर्मा,विवेक कुमार, पिंटू कुमार,केशव बाबू, स्वर्णा कुमारी, स्नेहा कुमारी, संजू रानी,तिपुरारी झा,आदि ने किया।मंच का संचालन दूर देहात युवा क्लब के सचिव प्रभु नारायण झा ने किया।
अतिथियों ने स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,कौशल विकास कार्यक्रम, आदर्श ग्राम,कैशलैस, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह रोकथाम, बाल मजदूरी, बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण के साथ घर घर शौचालय निर्माण हेतु जागरूकता लाने हेतु की उमेश प्रसाद लेखपाल नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर ने युवाओं से आग्रह किया।पड़ोस युवा संसद सह योग कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और स्वच्छता अभियान चलाने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के बाद धन्यवाद ज्ञापन गौरव कुमार झा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विभूतिपुर ने किया।