माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष केदार नाथ सिंह के निधन पर शोक


भेल्दी। पैगा बाजार पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अमनौर विधानसभा क्षेत्र के विस्तारित बैठक कॉ राम कठिन राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हाथरस में मानवता को शर्मसार करने वाली पीड़िता मनीषा एवं कम्युनिस्ट नेता तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष केदारनाथ सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गईम 2 मिनट का मौन रखकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महागठबंधन सीपीआई को प्राप्त 6 सीटों में एक सीट अमनौर को भी शामिल किया जाए। बैठक में अभय सौरभ मुकेश राय विजय तिवारी मो हुसैन पप्पू शाह को पार्टी की सदस्यता एवं शपथ ग्रहण अंचल सचिव अवधेश कुमार ने दिलाई।बैठक में मुख्य रूप से संबोधित करने वाले में नन्द गिरी, अंचल सचिव अवधेश कुमार गौतम साह सुरेंद्र राय बम बम माँझी कुमार दर्शानंद नसीम अहमद सुरेंद्र राम पशुपति सिंह शिव कुमार सिंह वीरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।