जिलाधिकारी की कार्रवाई पर श्रम विभाग में धराया एक दलाल
◆दलालों के गिरफ्त मे था श्रम
वर्षों से चल रही थी गोरखधंधा

जमुई । 【संजीव कुमार सिंह】
शुक्रवार को जिला समाहरणालय के पीछे में श्रम विभाग कार्यालय में कई वर्षों से दलालों का कब्जा जमा हुआ था। जिलाधिकारी को गुप्त सूचना मिली और जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच सदस्य की एक टीम को गठन किया जिसमें डीटीओ रवि कुमार, एसडीओ लखींद्र पासवान सहित अन्य अधिकारी थे। डीटीओ रवि कुमार ने बताया कि टीम श्रम विभाग कार्यालय में छापेमारी की। छापेमारी में कर्मियों के साथ-साथ कल्याणपुर निवासी पंकज कुमार जो वर्षों से लोगों को भ्रमित कर काम करवाने के नाम पर पैसा ऐंठने का काम किया करते थे। उन्हें अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर श्रम विभाग के अधिकारी को सौंप दिया । उन्होंने बताया कि इस पर एफ आई आर दर्ज होगी । गलत ढंग से ऑफिस में रहकर लोगों को भ्रमित कर काम करवाने के नाम पर पैसा लिया करते थे जिसकी शिकायत जिलाधिकारी को मिला । जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस खेल का पर्दाफाश करने में सफल रहे। बताते चलें कि जिलाधिकारी अपने कार्यकाल में कई ऐसे काम कर चुके हैं जो वर्षो से लोहे में जंग की तरह विभाग को खा रहे थे जिसे बचाने की कोशिश जिलाधिकारी ने किया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार जमुई में पदस्थापन होने के बाद जमुई जिले में कई ऐसे काम किए है जो वषों जमुई की जनता उन्हें याद करेंगे ।
आज फिर जिलाधिकारी के नाक के नीचे चले बरसों से चल रहा गोरख धंधा को खत्म जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार नहीं किया । जबकि इससे पहले कई जिलाधिकारी आए और चले गए लेकिन इस पर ध्यान देना कोई भी वाजिब नहीं समझे। श्रम विभाग दलालों की गिरफ्त में है इसकी जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने टीम को गठित किया । टीम गठित कर दलाल के रूप में कार्य करें पंकज कुमार को गिरफ्तार कर थाना प्रभारी जमुई को सुपुर्द किया f.i.r. करने का आदेश दिया।