पानापुर मेंं भी 72वें स्वतंत्रता दिवस पर आन -बान और शान से लहराया तिरंगा
पानापुर(सारण)थानाक्षेत्र के सभी कार्यालयों तथा सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 72वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी कार्यालय प्रमुखों ने तिरंगा झंडा फहराया ।तथा देश के शहीदों को याद करते हुए देश के रक्षा करने की क़समें खाई।उच्च विद्यालय- कोंध भगवानपुर में स्थानीय राजद विधायक श्री मुुुुन्द्रीका प्रसाद राय ने झंडातोलन किया तथा बच्चों के बीच पुुुरस्कार वितरण किया। पानापुर प्रखण्ड प्रमुख पुष्पा देवी ने प्रखण्ड कार्यालय पानापुुुुर,बीआरसी पानापुुुर तथा गाॅधी प्रतिमा के पास ध्वजारोहण किया। जबकि थाना पर थानाध्यक्ष रमेंश कुमार महतो ने झंडातोलन किया।इसके अलावे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में संचालक कांता राम,मध्य विद्यालय रसौली में जितेन्द्र कुमार,आदर्श मध्य विद्यालय-रामपुररूद्र में मुकूर्धून राम,उ0म0वि0-भोरहाॅ में नवल किशोर राय,प्रा0वि0-जीपूरा में कुमारी प्रभावती, प्रा0वि0-बसहियाॅ में पूनम कुमारी तथा आर एम पब्लिक स्कूल बेेलौर के संचालक बालदेव राय ने झंडातोलन किया।
#न्यूज़ इनपुट :सुवास प्रसाद सिन्हा /पानापपुर:




Recent Comments