मांडलगढ़ दुर्ग के विकास के लिए सांसद बहेड़िया ने दिये सात लाख पचास हजार
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 4 अप्रैल। सांसद सुभाष बहेडिया ने मांडलगढ़ किले पर विकास हेतु दो कामो के लिये 7 लाख 50000 रूपये के काम स्वीकृत किये है । सांसद प्रतिनिधी राजकुमार आंचलियां ने बताया कि 5 लाख रूपये किले पर बिसोत माता के पास पार्क के लिये व व्यायाम शाला पर कार्य हेतु 2 लाख 50 हजार की राशी स्वीकृत कराई है । सांसद सुभाष बहेडिया द्धारा दी गई राशी के लिये नगर वासियों ने आभार जताया है । ज्ञात रहे अब तक किले पर पूर्व सांसद सुभाष बगडोदिया,, वी. पी. सिंह बदनौर व पूर्व मंत्री प्रमोद भाया ,,पूर्व विधायक प्रदीप कुमारसिंह सिंगोली सहित नगरपालिका चेयरमेन रहे भंवरलाल स्वर्णकार व राजकुमार आंचलियां तथा विनोद ओस्तवाल भी नगर पालिका द्धारा कार्य करवा चुके है ।।




Recent Comments