5 वीं बिहार सीनियर पुरुष हैंडबॉल के अंतिम चार में पहुँचा सारण

ロदैनिक खोज खबर खेल डेस्क : पटना के शेरपुर में आयोजित 5 वे बिहार राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल में सारण टीम ने भागलपुर को पराजित कर रविवार को सेमीफाइनल का टिकट लिया। अंतिम चार में सारण के अलावे पटना , बेगूसराय एवं एकलव्य केंद्र शेरपुर की टीमें पहुँची है। फिक्स्चर के अनुसार सेमीफाइनल सारण बनाम बेगूसराय एवं पटना बनाम एकलव्य केंद्र के बीच होगा।उक्त जानकारी बिहार हैंडबॉल महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने दी । इधर सारण जिला हैंडबॉल महासचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि 2018 में सारण के बनियापुर में आयोजित चौथी राज्य प्रतियोगिता में भी सारण शक्तिशाली बेगूसराय से ही सेमीफाइनल मैच हार कर चौथे स्थान पर रहा था । पदक से एक कदम दूर सारण के लिए आज की रात भारी होगी । सारण टीम के कप्तान राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह , अंकित राम सहित अन्य के फॉर्म में होने से बेहतर परिणाम की उम्मीद है। सारण टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर जिला संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामना दी है ।