सारण जिला शारीरिक शिक्षक संघ का हुआ गठन,संजय कुमार सिंह चुने गये अध्यक्ष
छपरा : सारण जिला के प्राथमिक , मध्य , माध्यमिक , उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षको की बैठक सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से जिला संघ का गठन किया गया । बैठक में सर्वसम्मति से शारीरिक शिक्षको के प्रमोशन को लेकर विभागीय उपेक्षा से आहत शिक्षको ने उच्च न्यायालय जाने का निर्णय लिया। नवगठित जिला संघ में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं सचिव संरक्षक बनाये गये। संजय कुमार सिंह – अध्यक्ष , सकलदीप सिंह – सचिव , सुजीत कुमार – कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार सिंह , राजेन्द्र राय,दिनेश कुमार सिंह, श्यामदेव सिंह, अमित सौरभ ,संयुक्त सचिव – पंकज कश्यप , प्रभातेश पांडेय , पीयूष कुमार, अवधेश यादव,मृत्यंजय सिंह, जबकि कारीकरिणी में किशोर कुणाल, गौरीशंकर , यशपाल सिंह , पंकज चौहान,राकेश सिंह , बासुदेव प्रसाद,सूरज कुमार , नीरज तिवारी, रीमा सिंह, रंजिता, पिंकी, राजेश सिंह,मुकेश कुमार , नीलेश कुमार , राजेश प्रजापति,सुनील सिंह , मोहन साह सहित अन्य है।




Recent Comments