सारण/जलालपुर

कोपा थाना क्षेत्र के पतीला गांव में एक महिला को मंगलवार की दोपहर में अपने ही पति एवं अन्य सहयोगी द्वारा गर्दन पर लाठी से दबाकर हत्या कर दिया गया महिला की पहचान पतीला गांव के ही 19 वर्षीय तम्माना देवी पति उपेन्द्र कुमार राम के रूप में की गई कोपा थाना एएसआई जनार्धन प्रसाद सिंह ने तत्परता कार्यवाई करते हुए दो लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है वही काफी विरोध के बाद महिला का शव कब्जे में कर के पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया