सिवान :दो घरें में लगी आग
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर, सिवान :
जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के रेपुरा गांव में शनिवार की देर रात्रि आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गई। जानकारी के अनुसार रेपुरा गांव के अवधेश राम के घर में शनिवार की देर रात्रि आग लग गई। जिस से घर में रखे राशन, कपड़ा, नगद सहित सारा सामान राख हो गया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर प्रखंड मुख्यालय जीरादेई के पास सुरवल निवासी गोपी गोड़ की झोपड़ीनुमा चाय दुकान में भी रात्रि में आग लग गई । जिससे दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। सीओ सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। हल्का कर्मचारी से जलने वाली संपति का विवरण बनाने के लिए आदेश दिया गया है। जल्द ही सरकार से मिलने वाली राशि सहित समान को पीड़ितों के बीच वितरित की जाएगी।
————————




Recent Comments