सिवान :शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर/सिवान
सिवान :दारोगा भर्ती परीक्षा रविवार को शहर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। दारोगा भर्ती परीक्षा के लिए जिला में 29 केंद्र बनाए गए थे। सभी के केंद्रों पर परीक्षा पर प्रशासन की खास नजर बनी हुई थी। परीक्षा से लेकर परीक्षा के बाद तक उत्तर वायरल करने वालों पर विशेष नजर रखे गए थे। बता दें कि परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर उमड़ने लगे थे। दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थी ससमय परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। जिला में परीक्षा के लिए 29 केंद्र बनाया गया था। जहां कुल 14 हजार 496 अभ्यर्थी आवंटित थे जिसमें से 10 हजार 628 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा तीन हजार 868 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह साढ़े आठ बजे का था। सभी अभ्यर्थी समय से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। पुरुष अभ्यर्थी के लिए अलग एवं महिला अभ्यर्थी को अलग जांच की जा रही थी। बता दें कि परीक्षा के दौरान जांच में अभ्यर्थियों को घड़ी तक ले जाने की अनुमति नहीं थी। सभी अभ्यर्थी साथ में मोबाइल ले कर आए थे। इसके बाद केंद्राधीक्षक ने अभ्यर्थियों के मोबाइल को कागज में पैक करा नाम लिख ऑफिस में जमा करवाया फिर परीक्षा में जाने की अनुमति दी। बता दें कि परीक्षा एक पाली में संपन्न हुई जिसकी अवधि कुल दो घंटे की थी। दो घंटे के दारोगा भर्ती के लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे जो 200 अंक का था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ने बताया कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि परीक्षा में करेंट अफेयर्स के इतना सवाल पूछा जाएगा। करेंट अफेयर्स का 15 सवाल प्रश्न में देख अभ्यर्थी भौचक रह गए। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी डायट केंद्र पर अमित कुमार, शुभम कुमार, मोहिनी कुमारी, डीएवी पीजी कॉलेज में धीरज कुमार शर्मा, विनय कुमार,कुणाल कुमार, गुड़िया कुमारी,महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर में रोहित कुमार गुप्ता, विशाल कुमार ने बताया कि प्रश्न सामान्य पूछा गया था जो भी अभ्यर्थी तैयार किए हैं या करते हैं उनके लिए पूछे गए सवाल बिल्कुल आसान थे। इन्होंने बताया कि परीक्षा में इतिहास, विज्ञान, राजनीति शास्त्र, बैंकिंग, महत्वपूर्ण दिवस, महत्वपूर्ण किताब के लेखक के नाम से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद मेंस की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद चुने हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। अंत में मेडिकल टेस्ट होगा। अभ्यर्थियों ने बताया कि जितना सवाल का जवाब आ रहा था उतना का ही जवाब दिए हैं क्योंकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 मार्क्स काटे जाएंगे यानि पांच सवाल का गलत जवाब देने पर एक नंबर कट जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला के वरीय अधिकारी पूरी तैयारी कर लिए थे। सभी केंद्रों पर सीसी कैमरा एवं सभी केंद्रों पर अलग से वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी। सभी केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की भी तैनाती की गई थी। इसके अलावा जिला के सभी केंद्रों पर उड़नदस्ता एवं जोनल सह गश्त दल भी विशेष नजर रखी हुई थी। वहीं परीक्षा की पल-पल की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष से लिया जा रहा था। परीक्षा में किसी भी केंद्र से न ही निष्कासन और ना ही मुन्ना भाई के पकड़े जाने की सूचना मिली।
परीक्षा के दौरान एएसपी कार्तिकेय शर्मा एवं एसडीओ अमन समीर ने केंद्रों का जायजा लिए।




Recent Comments