सारण :खेल से सद्भावना व भाईचारा का मिलता है संदेश – नंदकिशोर
अमनौर /सारण

खेल से सद्भावना व भाईचारा का संदेश मिलता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल का आयोजन होना चाहिए. जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. उक्त बातें प्रखंड के पुरैना खेल के मैदान में आयोजित स्व. कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंगनी सिंह टी- ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश जदयू के वरिये नेता नंदकिशोर सिंह ने उद्घाटन के मौके पर कही. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. मालूम हो कि उक्त टूर्नामेंट में के फाइनल मैच में परशुरामपुर की टीम ने ताराअमनौर को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया.पहले बल्लेबाजी करते हुए परशुरामपुर की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में तीन विकेट खोकर 307 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी ताराअमनौर की टीम ने 16 ओवर में मात्र 151 रनों पर पुरी टीम बिखर गई. मैन ऑफ द मैच का खिताब परशुरामपुर टीम के विक्की कुमार को मिला.इधर विजेता टीम को मुख्य अतिथि जदयू प्रदेश नेता नंदकिशोर सिंह के द्वारा प्रदान किया गया. उक्त मौके पर मुख्य रूप मुखिया पति राजकुमार सिंह, संजय सिंह, बिल्टू सिंह, भरत सिंह, ललितेश्वर कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments