सारण :अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक गण के द्वारा जिला स्कूल में अनिश्चित कालीन शांतिपूर्ण धरना पर बैठे दर्जनों अनुदेशक ने किया तालाबंदी
छपरा

अनौपचारिकशिक्षा अनुदेशक गण के द्वारा बुधवार से जिला स्कूल अनिश्चित कालीन शांतिपूर्ण धरना पर बैठे दर्जनों अनुदेशक किया तालाबंदी शिक्षा विभाग के कार्यालय के द्वार पर बैठे धरने पर
मामला फ्रेश फ़ोल्डरों एवम फार्मेटो को जन शिक्षा निदेशालय पटना भेजने में अत्यंत बिलंबता के विरोध में
माननीय सर्वोच्य न्यायलय दिल्ली तथा उच्च न्यायालय पटना के आदेश के आलोक में भूतपूर्व अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों का समायोजन समूह घ के पद पर विभिन्य विभागों में रिक्त व स्वीकृत पदो के पक्ष में किया जाना है इसी परिपेक्ष्य में प्रधान सचिव महोदय शिक्षा विभाग के द्वारा पत्रांक 934 दिनांक 14 अप्रैल 2016 को समयोजनार्थ पत्र भेजा गया है परंतु बहुत ही अफसोस की बात है कि अबतक 1 वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी आजतक फार्मेटो और फ़ोल्डरों को पटना सम्बंधित विभागों में नही भेजा जा सका है

जिससे नाराज अनुदेशकों ने थक हार कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय लिया है वही धरने पर बैठी बेबी सिंह और संघ के नेता रमाशंकर तिवारी सहित दर्जनों अनुदेशकों ने बताया कि जबतक हमलोगों के मांगो को पूरा नही किया जाता तबतक इसी तरह धरने पर बैठे रहेंगे