सिवान में 293 किमी लंबी बनेगी मानव श्रृंखला ,जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी
#बनाये गए है सेक्टर, प्रखंड प्रभार, जोनल इंचार्ज, सेक्टर इंचार्ज, रूट इंचार्ज, चिकित्सा व्यवस्था
# की गई है वैकल्पिक मार्गो की व्यवस्था
#परवेज अख्तर
सिवान : 21 जनवरी को दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन के खिलाफ बनने वाली मानव श्रृंखला की पूरी तैयारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कर ली है। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार एवं जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले में इस बार 293 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनेगी। इन्होंने बताया कि इसके लिए पिछले 15 दिनों से जन-जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम किये गए है। साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि मानव श्रृंखला के लिए विधि व्यवस्था की संपूर्ण प्रभार सदर एसडीओ अमन समीर, महाराजगंज एसडीओ मंजीत कुमार, एएसपी कार्तिकेय शर्मा, एसडीपीओ महाराजगंज संजीत कुमार प्रभात को सौंपी गई है। वही सभी सीओ एवं बीडीओ को उनके प्रखंड के प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक दो किमी पर एक जोनल इंचार्ज की प्रतिनियुक्ति की गई है जिनका दायित्व सुबह सात बजे अपने क्षेत्र में पहूंच अपनी गतिविधियों पर नजर रखना। एक किमी पर सेक्टर इंचार्ज जो अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। प्रत्येक 200 मीटर पर एक समंवयक रहेंगे। जिले में 1470 समन्यवक की प्रतिनियुक्ति की गई है। 27 क्यूआरटी सह मोबाइल टीम का गठन किया गया है। जिसमे जिला स्तरीय दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के अतिरिक्त एक चिकित्सक एवं मेडिकल टीम प्रतिनियुक्ति की गई है। 21 रूट इंचार्ज की प्रतिनियुक्ति की गई है। रूट इंचार्ज अपने निर्धारित रुट के वरीय प्रभार में रहेंगे। चिकित्सा व्यवस्था के लिए सिविल सर्जन को निदेशित किया गया है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों/अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा समाहरणालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
—
मानव श्रृंखला के दौरान ये रहेगा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
जिलाधिकारी ने बताया कि आम जन को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो उसके लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश से छपरा के लिए गुठनी, दरौली, रघुनाथपुर एवं सिसवन होते हुए छपरा । उत्तर प्रदेश से गोपालगंज के लिए गुठनी, दरौली, रघुनाथपुर, सिसवन से एसएच 89 पर हसनपुरा, हुसैनगंज से सिवान शहर से लकड़ी दरगाह होते हुए गोपालगंज। छपरा से गोपालगंज के लिए सिसवन से एसएच 89 पर हसनपुरा, हुसैनगंज, सिवान शहर से लकड़ी दरगाह होते हुए गोपालगंज एवं एकमा से गोपालगंज के लिए मांझी-महाराजगंज पथ होते हुए तरवारा बाजार से बड़हरिया होते हुए गोपालगंज जा सकते है।




Recent Comments