भाजपा गठबंधन की सरकार ने देश की जनता के साथ वायदा खिलाफी तथा विश्वास घात किया है : पूर्व विधायक रणधीर
#पूर्व विधायक रणधीर ने राजद नेता लालू प्रसाद,प्रभुनाथ सिंह तथा शहाबुद्दीन को राजनीतिक कारणों से झूठे मुकदमों में जेल भेजकर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

मांझी(सारण) : राजद नेता लालू प्रसाद,प्रभुनाथ सिंह तथा शहाबुद्दीन को राजनीतिक कारणों से झूठे मुकदमों में जेल भेजकर प्रताड़ित किया जा रहा है तथा भाजपा गठबंधन की सरकार ने देश की जनता के साथ वायदा खिलाफी तथा विश्वास घात किया है। उक्त बातें राजद नेता व छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने मांझी प्रखंड के डेढ़ दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महराजगंज के लोगों के साथ पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का नेता का नही बल्कि पारिवारिक संबंध स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद ने विकास के नाम पर जनता के साथ साथ अपने कार्यकर्ताओं को भी छलने का काम किया है। उन्होंने लोगों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि आप लोगों ने मेरे परिवार को हर संकट में सहयोग किया है। एक बार फिर वोट के रूप में हमें अपना आशीर्वाद दें। समारोहों में पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा, राजद अध्यक्ष महेश यादव मुखिया अशोक सिंह केशव सिंह उदय शंकर सिंह मन्नान खां पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह देवेन्द्र सिंह जय प्रकाश सिंह महेश्वर सिंह आदि ने भी अपना उद्गार प्रकट किया। संचालन हरिनिवास गोस्वामी ने किया। इससे पहले मझनपुरा पहुंचने पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे व फूल माला पहना कर स्वागत किया। कौरुधौरु धनी छपरा दुर्गा पुर बहोरन सिंह के टोला चैनपुर गुर्दाहां कला गुर्दाहां कला गढ़ बाजार मियांपट्टी मेंहदीगंज फतेहपुर डुमरी घोरहट सलेमपुर भभौली डुमाई गढ़ तथा फुलवरिया आदि गांवों में जन सम्पर्क किया।