सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के नए अध्यक्ष ने संभाला पदभार
# रामायण चौधरी अध्य्क्ष तो नागेंद्र मिश्र बने उपाध्यक्ष
# चौथी बार निदेशक बने तौहीद अंसारी

सिवान :
दी सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में नए अध्यक्ष रामायण चौधरी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। बता दे गुरुवार को हुए मतदान एवं मतगणना देर रात चलती रही। 95 प्रतिशत मत होने के कारण जीत की आधिकारिक पुष्टि निर्वाचन पदाधिकारी ने नही की थी। इन्होंने इसके लिए प्राधिकार से गाइड लाइन मांगी थी जो शुक्रवार को प्राधिकार ने रामायण चौधरी को अध्यक्ष पद की जीत की आधिकारिक पुष्टि भेजी। उसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर एसडीओ अमन समीर ने इसकी पुष्टि की। पदभार संभालने के बाद कार्यालय कक्ष में प्रबंध निदेशक सतेंद्र कुमार प्रसाद एवं बैंक के कर्मियों ने उनका स्वागत किया। समिति अध्यक्षों, सदस्यों एवं उनके समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी तथा उनके नेतृत्व में को-ऑपरेटिव बैंक के विकास की आशा जताई। नए अध्यक्ष ने कहा कि वे बैंक के हित के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे। अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद रामायण चौधरी ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा किसानों तक हर मदद पहुँचाना रहेगा। इन्होंने जीत के लिए सभी पैक्स अध्यक्षों को बधाई भी दिया। साथ ही इन्होंने कहा कि यह बैंक किसान का है व्यवसाय के लिए है। बैंक पैक्सओ को प्राथमिकता देगी तभी तो पैक्स किसानों को प्राथमिकता देंगे। किसानों के हर सुविधा के लिए बैंक उनके साथ है। इन्होंने कहा कि दो माह तक सभी कागजातों की जानकारियां लेंगे। ज्ञात हो कि गुरुवार को हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत चार निदेशक मंडल के लिए मतदान हुए थे जिसमें कुल ग्रुप एक मे 320 मत थे। इसमे से वैध 309 मतों में से 308 मत मतदान के दौरान पड़े थे। इसमे अध्यक्ष पद के लिए प्रत्यशियों में त्रिभुवन पाठक को चार मत, मनोज कुमार सिंह को 132 मत तथा रामायण चौधरी को 169 मत प्राप्त हुए थे। इसप्रकार रामायण चौधरी 37 मतों से अपनी जीत प्राप्त की थी। उपाध्यक्ष में अनिल सिंह को 29, उमेश राय को 51, नागेंद्र मिश्रा को 106, रेयासत नवाज खां को 38 एवं राज किशोर सिंह को 79 मत मिले थे इसमे उपाध्यक्ष पद के लिए नागेंद्र मिश्रा ने जीत प्राप्त की थी। ग्रुप एक में सामान्य कोटि महिला निदेशक मंडल के लिए रेखा देवी, अति पिछड़ा में शिवशंकर प्रसाद, पिछड़ा वर्ग में नंदकिशोर यादव ने जीत दर्ज की। वही ग्रुप दो में निदेशक सामान्य कोटि में तौहिद अंसारी ने लगातार चौथी बार अपनी जीत दर्ज की। जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।




Recent Comments