
डोरीगंज/सारण
सदर प्रखण्ड के चिरांद गाँव स्थित तपसी सिंह उच्च विधालय कोरेन्टाईन सेन्टर पर प्रवासी मजदूरों का 14 दिनों का कार्यकाल पुरा होने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
ग्रामीणों ने सभी मजदूरों को भोजन कराने के बाद साबुन , मास्क के साथ माला पहनाकर भव्य विदाई दी साथ ही चिरांद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ बी एन प्रसाद को भी सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से शिक्षक सुदर्शन प्रसाद यादव , मु शकिल हसन , रंजीत कुमार , सरपंच अजय पासवान , मोहन पासवान , जामादार माँझी उपस्थित थे ।




Recent Comments