सिवान :दो गांवो के छात्रों में जमकर मारपीट 
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
दारौदा
दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित ज्ञान कुंज कोचिंग सेंटर एवं एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के छात्राओं के बीच हुए विवाद को लेकर बुधवार को दो गांवो  के युवकों में जमकर मारपीट हो गई ।जिसमें पुलिस के हस्तक्षेप बाद मामला शांत हुआ । घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी बात को लेकर एक्सीलेंट कोचिंग के छात्रों व ज्ञान कुंज कोचिंग सेंटर के छात्र  को मंगलवार को कोचिंग में प्रवेश कर मारपीट हुई थी । जिसपर  बुधवार को  आक्रोशित होकर के ग्रामीणों ने एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर में पहुंचकर मझौती गांव के छात्र को मारने की कोशिश की गई थी ,तब दोनों गांव के युवकों मे जमकर मारपीट हो गई ।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना अध्यक्ष संजीत कुमार, सीओ अशोक कुमार चौधरी, बीडीओ रीता कुमारी ने पहुंच कर दोनों गांव के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया । पुलिस एवं गांव ग्रामीणों  के बीच-बचाव के बाद  मामला शांत हुआ।