सारण :शॉट बाउंड्री के उद्घाटन मैच में उसरी बुजुर्ग जीता
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
हसनपुरा(सिवान)प्रखंड के उसरी खुर्द के खेल मैदान में बुधवार को शॉट बाउंड्री के दूसरे मैच में उसरी खुर्द बनाम उसरी बुजुर्ग टीम के बीच खेला गया जिसमे सर्वप्रथम उसरी खुर्द की टीम ने पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों के मैच में 50 रनों का लक्ष्य दिया । जिसके जवाब में उसरी बुजुर्ग ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसके अंपायर राजा व कुर्बान थें। कमेंटेटर जमा अहमद रिजवी,स्कोरर दानिश थें। इस टूर्नामेंट के मुख्य संचालक आमिर हुसैन,सरफराज हुसैन,राजा अली,अफजल अली,इबरार आलम,सादिक रजा,गोलू,साहिल,रिजवान आदि सहित सैकड़ो दर्शक उपस्थित थें।




Recent Comments