
●सैकड़ो की संख्या में पीला वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु
मढ़ौरा. रविवार को प्रखंड के कोल्हुआ ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित 24 कुंडीय सत्य सनातन धर्म महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पुरुष और महिलाओं ने पिला वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुए।कलश यात्रा में शामिल लोगों ने पैदल यात्रा कर लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर अमनौर स्थित प्रसिद्ध पर्यटक पोखरा से जलभरी कर पुनःयज्ञ परिसर में लाकर कलश को स्थापित किया।इस दौरान मनोरम दृश्य देखकर आसपास के लोगों में भक्ति का माहौल बना।मालूम हो कि उक्त महायज्ञ का आयोजन मरहौरा प्रखंड के कोल्हुआ ठाकुरबारी। परिसर में किया जा रहा है। यज्ञ 15 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च को समाप्त होगी। जिसके लिए आचार्य के नेतृत्व में आयोजन समिति ने कोल्हुआ ठाकुरबारी से भव्य कलश यात्रा निकाली, जो अमनौर पर्यटक पोखरा स्थल से जल भरी कर यज्ञ परिसर में कलश स्थापित की गई। इस मौके पर शत्रुघ्न तिवारी, दीपक राज, ज्ञानेश्वर प्रसाद ,नंदकिशोर माझी, चंदेश्वर सिंह सहित।सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पुरुष व महिला शामिल हुए।




Recent Comments