एनडीए समर्थित उम्मीदवार श्रवन कुमार के पक्ष में मतदान करने की कर रहे अपील


कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
बिहार शरीफ। नालंदा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में राजपूत समाज के युवाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए विधानसभा क्षेत्र के ,बधार ,अतराम चक गोडीहां, ननौरा सहित दर्जनों गांव का विधानसभा क्षेत्र के राजपूत युवाओं द्वारा भ्रमण कर राजपूत एकता का परिचय देते हुए एनडीए समर्थित उम्मीदवार श्रवन कुमार को विधायक के रुप में चुनकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बिहार के विकास में एक बार फिर अपना योगदान देने के लिए आगे लाने का अपील किया। समाजसेवी शंभू सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के खेतू बीघा जफरा लक्षण बीघा कृपा गंज कोलुआ पदुम बीघा बहादुर बीघा उमराव बीघा झंडू बीघा विजन पर सहित दर्जनों गांवों के समर्पित युवाओं द्वारा समाज को एकजुट कर एनडीए को जिताने के लिए दिन रात कार्य किया जा रहा है जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है इस अवसर पर उपेंद्र सिंह दिनेश सिंह ब्लू सिंह तनु सिंह टुनटुन सिंह बिट्टू सिंह अजय सिंह सतनारायण सिंह पंपी सिंह सहित कई कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं।