सहुली में प्रखंड स्तरीय टूर्नामेंट चार जनवरी सेपरवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा. प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चार जनवरी से प्रखंडस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा. जिसमें कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं. इसके मुख्य संचालक युवा नेता भाई मनोज यादव के नेतृत्व में किया जाएगा. यह टूर्नामेंट 16 ओवर का होगा. जो टेनिस बॉल से खेला जाएगा. जिसका पहला उद्घाटन मैच 4 जनवरी को महुआरी व पियाउर के बीच, दूसरा मैच 5 जनवरी को पचरुखी बनाम अरंडा, तीसरा मैच 6 जनवरी को सीवान बनाम टारगेट जिम हसनपुरा तथा चौथा मैच 7 जनवरी को रफीपुर बनाम चैनपुर के बीच खेला जाएगा. वही पहला सेमी फाइनल 11 जनवरी, दूसरा सेमीफाइनल 12 जनवरी व फाइनल 19 जनवरी को खेला जाएगा. जिसका उद्घाटनकर्ता व मुख्य अतिथि दरौंदा विधानसभा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह करेंगे.

————-