शिक्षा से ही संभव है सामाजिक परिवर्तन

परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान. हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के हथौड़ा में नेहरु युवा केंद्र एवम आँचल के संयुक्त तत्वावधान में आधारित शिक्षा एवं जागरूकता अभियान पर सोमवार को परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया विजय यादव ने किया. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा नेहरू युवा केंद्र विश्व की सबसे बड़ी भारत सरकार की युवा संगठन है .उन्होंने बताया कि शिक्षा से ही सामाजिक परिवर्तन सम्भव है. इसलिये हम सबको शिक्षा को जीवन का प्रथम हथियार के रूप में रखना चाहिए. दारोगा राय महाविद्यालय के प्रो. संदीप यादव ने कहा कि केवल किताबी शिक्षा से जीवन का विकास नहीं होगा. व्यवहारिक व तकनीकी शिक्षा को आत्मसात कर जीवन को बेहतर करने की जरूरत है. प्रो. संदीप ने कहा कि दुनिया में जो भी महापुरुष हुए है सभी शिक्षा को ही अपना हथियार बनाया. उन्होंने बताया कि शिक्षा के ही अभाव में हम सब समाज के निचले पायदान में चले जाते है. संचालन प्रज्ञा जागरण मंच के सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने की. धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी रईस आलम ने किया. परिचर्चा में शिक्षक संतोष श्रीवास्तव, शिक्षा प्रेमी शम्भू यादव, अबरार अहमद, ताबीर आलम, जदयू जिला सचिव मोतिन अहमद ने भाग लिया. इस मौके पर राष्ट्रीय युवा कोर प्रदीप कुमार, रविरंजन कुमार सिंह, राहुल कुमार साह, एशवनिता, सद्दाम हुसैन अंसारी, अमित कुमार पांडेय, समीता पांडेय, गुफरान, मो. आरिफ, चिंता कुमारी, नेहा कुमारी, सीभा खातून, निखिल शर्मा, शनि कुमार, रामबाबू आदि उपस्थित थे.
————