25 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: परवेज अख्तर/सिवान ,नौतन (सिवान): थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के पास उत्तर
प्रदेश से बाइक से शराब लेकर बिहार में सप्लाई करने के
लिए ला रहे दो शराब धंधेबाज का थाने की पुलिस ने
सोमवार को बाइक सहित 25 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार
कर लिया तथा पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
गिरफ्तार धंधेबाज गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के बरी राय
गांव निवासी धर्मेंद्र यादव और नितेश कुमार बताया जाता है।
नौतन सीमा से उत्तर प्रदेश की सीमा सटे होने के कारण
शराब का धंधा बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
उत्पाद विभाग इस कार्य को रोकने में विफल है। वैसे तो पुलिस
विभाग को कभी-कभी सफलता मिल जाती है, लेकिन अभी यह
धंधा फल फूल रहा है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने
उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर धंधेबाजों को जेल भेज दिया।
—




Recent Comments