नाली का गंदा पानी रोड पर पसरा, बदबू से लोग परेशान

मढ़ौरा: बजबजाती नाली का गंदा पानी दुकान व रिहायसी इलाके के सामने ओवर फ्लो कर लोगो की परेशानी बढ़ाये हुए है।स्टेशन रोड में इलाहाबाद बैंक से पश्चिम की ओर दवा मंडी की तरफ रोड के उत्तर वार्ड पांच में निर्मित नाला एक पखवारे से भी अधिक समय से गंदा पानी बाहर की तरफ फेंक रहा है ।जिससे वहां के आधा दर्जन दुकानदार अपनी दुकान अवधि में गंदे पानी की बदबू से परेशान है ।वही दूसरी तरफ क्लिनिक से निकल रोगी के अटेंडेंट दवा खरीदने इन्ही दुकानों में गंदे पानी को पार कर दर्जनों की संख्या में रोज जा रहे है ।दुकानदारो को ग्राहक इसकी शिकायत करते है कि दुकान के सामने इतनी गंदगी को क्यों फैलाकर रखे है तो इन्हें शर्मिंदा होना पर रहा है ।जबकि इसके लिये नगर प्रशासन साफ सफाई के नाम पर मोटी रकम खर्च कर रहा है ।फिर भी नगर के कई हिस्से में नालियों की गुणवत्ता पूर्ण निर्माण नहीं होने से स्थिति साफ सफाई के मामले में ठीक नहीं है।जबकि नगर प्रशासन साफ सफाई के लिये सफाई करने वाले एजेंसी को ठेका दे रखा है ।साथ ही उसके निरीक्षण के लिये साफाई जमादार को मानदेय की राशि भी हर महीने भुगतान कर रहा है ।प्रभावित दुकानदार सोनू सिंह ,धर्म वीर सिंह ,सोनू पांडे, राज कुमार गिरी समेत कइयों का कहना है कि चार पांच महीने पहले नाला की सफ़ाई हुई थी।इधर महीनों से गंदे पानी दुकान के सामने बह रहा है।फिर भी इसकी सफाई को लेकर नगर प्रशासन गंभीर नहीं है ।

♦️क्या कहती है वार्ड सदस्या-

साफ सफाई के लिये नगर प्रशासन ने एनजीओ को ठेका दिया है।ये काम जिम्मेवारी से सफाई एजेंसी को करनी चाहिये।शिकायत अभी संज्ञान में आया है।सफाई एजेंसी से बात कर समस्या का हल करा दी जाएगी।-
गीता देवी

वार्ड पार्षद

मढ़ौरा वार्ड संख्या 05